Dlrs Bihar – आज के बदलते समाज में जमीन का रिकॉर्ड रखने के लिए जमीन का सर्वे करना बहुत जरुरी हो गया है। क्योंकि समाज में जो भी बदलाव हो रहे हैं, उन्हें ठीक से दर्ज करने के लिए समय-समय पर जमीन का सर्वेक्षण करना पड़ता है। इसलिए बिहार सरकार ने भूमि सर्वेक्षण परियोजना के लिए एक पोर्टल की शुरुआत की है।
जिसका मुख्य उद्देश्य जमीन से जुड़ी सभी जानकारी को एक ही जगह पर रिकॉर्ड करके रखना है जिसे समय समय पर अपडेट भी किया जा सके ताकि लोग उनकी जमीन की पूरी जानकारी DLRS बिहार की आधिकारिक वेबसाइट के द्वारा आसानी से ऑनलाइन देख सके।
इस पोर्टल पर आप भूमि का नक्शा, भूमि रिकॉर्ड, एनुअल रिपोर्ट और राजस्व नक्शो की डोर स्टेप डिलीवरी सेवा आदि की जानकारी देख सकते हैं। चलिए अब विस्तार से जानते है, “DLRS Bihar” के बारे में पूरी जानकारी।
भू-नक्शा देखें
बिहार भू नक्शा देखने की पूरी जानकारी नीचे दी गई है, जिसे आप स्टेप बाय स्टेप फॉलो कर सकते है।
- भू नक्शा देखने के लिए आपको सबसे पहले DLRS बिहार की आधिकारिक वेबसाइट https://dlrs.bihar.gov.in/ पर जाना है।
- जहाँ होम पेज पर आपको मैन्यू वार में कई सारे ऑप्शन दिखाई देगें। इन सभी ऑप्शन में से आपको “भू नक्शा” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- भू नक्शा पर क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जाएगा जिसमे आपको “व्यू मैप” का विकल्प दिखाई देगा उसके ऊपर क्लिक करना है।

- इसके बाद वहां नक़्शे वाला पेज ओपन हो जाएगा।

- इसमें आपको कुछ जानकारी जैसे:- डिस्ट्रिक, मोजा, सर्वे टाइप, मैप और शीट नंबर भरना है। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर प्लाट इनफार्मेशन आ जाएगी। आपको प्लाट नंबर सेलेक्ट करना है और उस प्लाट का पूरा विवरण खुल जाएगा।

- इसके बाद आपको LMP Report पर क्लिक करना है और आपके सामने PDF फॉर्म में नक्शा खुल जाएगा। जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते है और ऊपर दिए प्रिंटर के बटन पर क्लिक करके प्रिंटआउट भी निकाल सकते है।

भू अभिलेख देखें
यदि आप भू अभिलेख देखना चाहते है, तो उसकी पूरी डिटेल नीचे दी गई है:-
- आपको सबसे पहले भू अभिलेख बिहार देखने के लिए DLRS की ऑफिसियल वेबसाइट https://dlrs.bihar.gov.in/ पर जाना है।
- होम पेज पर आपको बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देगें जिसमे से आपको “भू अभिलेख” वाले विकल्प को चुनना है।

- भू अभिलेख चुनने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।

- इस पेज पर आपको सबसे ऊपर सार्वजनिक लॉगिन और विभाग लॉगिन जैसे दो ऑप्शन दिखाई देगें। जिसमे से आपको एक का चयन करना है। अब आपने जिस भी विभाग का चयन किया है उसमे आपको रजिस्ट्रेशन और लॉगिन दोनों ऑप्शन मिलेगें। अब आपको अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर डालकर लॉग इन करें के बटन पर क्लिक करना है। आपका लॉगिन हो जाएगा।
- इसके अलावा यदि आपको पहली बार लॉगिन करना है तो आपको नीचे दिए ऑप्शन “नये उपभोगकर्ता पंजीकरण के लिए यहाँ क्लिक करे” पर क्लिक करना है।
- ऐसा करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा।

- इस पेज पर आपको मोबाइल नंबर डालना है और “जमा करना” वाले बटन पर क्लिक करना है। ऐसा करते ही आपके मोबाइल फ़ोन पर एक ओटीपी आएगा।

- अब आपको ओटीपी दर्ज करना है और जमा करना के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद वंहा एक फार्म ओपन हो जाएगा।

- इस फार्म में आपको मांगी गई पूरी जानकारी अच्छी तरह से भरनी है। जैसे:- नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जिले का नाम, ब्लॉक/अंचल का नाम, गांव का नाम, पोस्ट ऑफिस और पिनकोड आदि।
- इसके बाद “जमा करना” के बटन पर क्लिक करना है। इस प्रकार आपका रजिस्ट्रेशन और लॉगिन हो जाएगा। लॉगिन करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।

- इस पेज पर आपको डॉक्युमेंट, ऑफिस नाम, डिस्ट्रिक, अंचल ऑफिस, मोज़ा नाम, थाना नंबर, खाता नंबर, खेसरा नंबर, केस नंबर दर्ज करना है और सर्च के बटन पर क्लिक करना है।
- सर्च करते ही आपके सामने भू अभिलेख की पूरी जानकारी आ जाएगी।
Annual Report देखने की प्रक्रिया
एनुअल रिपोर्ट देखने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप नीचे दी गई है :-
- आपको एनुअल रिपोर्ट देखने के लिए सबसे पहले DLRS बिहार की ऑफिसियल वेबसाइट https://dlrs.bihar.gov.in/ पर जाना है।
- होम पेज पर आपको मैन्यू बार में कई सारे ऑप्शन दिखाई देगें। आपको सभी विक्लपों में से “Annual Report” वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।

- सेलेक्ट करते ही वहां “ईयर वाइज फ्लिपबुक कलेक्शन” खुल जाएगा।
- इसमें से आप अपनी मर्जी का साल चुन सकते है।

- साल चुनने के बाद आप अपनी सालाना रिपोर्ट ईबुक के द्वारा देख सकते है।



राजस्व नक्शो की डोर स्टेप डिलीवरी की प्रक्रिया
राजस्व नक्शो की डोर स्टेप डिलीवरी सेवा प्राप्त करने के लिए नीचे दी गई जानकारी को फॉलो करें :-
- राजस्व नक्शो की डोर स्टेप डिलीवरी सेवा प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले DLRS बिहार की ऑफिसियल वेबसाइट https://dlrs.bihar.gov.in/ पर जाना है।
- जहाँ होम पेज पर मैन्यू वॉर में आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देगें। जिसमे से आपको “Door Step Of Revenue Maps” वाले विकल्प को चुनना है।

- इसको चुनने के बाद वहां एक सर्च योर्स मैप वाला पेज ओपन हो जाएगा।

- इस पेज पर आपको कुछ जानकारी जैसे :- AREA TYPE, MAP TYPE, DISTRICT, THANA/MUNICIPAL, MANJU/WARD आदि को भरना है और उसके बाद “SEARCH MAP” वाले बटन पर क्लिक करना है।
- ऐसा करते ही आपकी स्क्रीन पर “Map देखें और जोड़े (लेन देन में अधिकतम 5 शीट की अनुमति है) वाली लिस्ट ओपन हो जाएगी। इसमें आपको पूरी जानकारी देखने को मिलेगी। अगर आप “क्लिक करें और मानचित्र देखें” पर क्लिक करते है तो आपके सामने मानचित्र वाला पेज खुल जाएगा।


- इसके बाद अगर आप शीट का नंबर चुने के नीचे बॉक्स में टिक करते है और “कार्ट में जोड़े” वाले ऑप्शन पर क्लिक करते है। तो आपके सामने “मेरा कार्ट” वाला नया पेज खुल जाएगा।

- इस पेज पर आप सारी जानकारी आसानी से देख सकते है और उसके बाद आपको “आगे बढ़ना” वाले बटन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर “डिलीवरी का पता” वाला फार्म आ जाएगा।

- इस फार्म में आपको नाम, ईमेल, फ़ोन, देश, पिनकोड पता की जानकारी देनी है और इसके बाद चेक आउट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- आप ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट कर सकते है। और जमीन का नक्शा के लिए स्टॉक में सबमिट कर लिया जाएगा |
- इसके बाद आपके दिए गए पते पर जमींन का नक्शा भेज दिया जाएगा। इस प्रकार आप राजस्व मानचित्रों की डोर स्टेप डिलीवरी का लाभ ले सकते है।
हेल्पलाइन
| ईमेल | [email protected] |
| फ़ोन नंबर | (0612)-2217355 (0612)-2546532 |
निष्कर्ष
डीएलआरएस बिहार पोर्टल ने जमीन से जुड़ी सभी सेवाओं को डिजिटल और स्थिर बनाया है। अब आप घर बैठे ही पूरी जानकारी ऑनलाइन देख सकते है डाउनलोड कर सकते है और प्रिंटआउट भी निकल सकते है। आज की इस पोस्ट में हमने आपको “DLRS Bihar” के बारे में जानकारी दी हैं। आशा करते है. कि आपको दी गई पूरी जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको हमारी ये पोस्ट अच्छी लगी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।